मंझनपुर: मंझनपुर:नगर पंचायत के पूरब पश्चिम शरीरा में तेज बारिश में आठ लोगो के गिरे कच्चे मकान बाल बाल बचे लोग
जनपद कौशांबी के नगर पंचायत पूरब पश्चिम शरीरा के पूरब शरीरा के मजदूर बालकेश सोनकर,बचऊ सोनकर,संदीप कुमार,केशन सोनकर,ब्रजमोहन,मन्नी लाल,नन्हे लाल व डहरई गांव के दिनेश सरोज का कच्चा मकान गिर गया जिससे अंदर रखा गृहस्थी का सारा समान नष्ट हो गया|सभी परिवारों के सामने रहने की समस्या हो गई है।वार्ड के सभासद राजुल सोनकर ने इसकी जानकारी राजस्व विभाग को दी है।