मंझनपुर: सैनी थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर महिला से आरोपी युवक ने किया दुष्कर्म, एसपी ने बताया दिलाई जाएगी कड़ी सजा
घटना सैनी थाना क्षेत्र के एक गांव की है। जहां की रहने वाली महिला ने पड़ोस के रहने वाले युवक रितेश कुमार पर आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायती पत्र देते हुए बताया कि शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया और कहता रहा की मेरी नौकरी लग जाये तो शादी कर लूंगा। इसी का फायदा उठाते हुए युवक महिला से कई सालों तक दुष्कर्म करता रहा।