मंझनपुर: पत्नी की हत्या करने के मामले में परसीपुर के रहने वाले अभियुक्त को दिलाई गई 5 वर्ष कारावास की सजा, भेजा गया जेल
कौशाम्बी जिले में 8 मई 2018 में एक व्यक्ति ने थाना सैनी में सूचना दी थी कि उसकी पुत्री के पति द्वारा अतिरिक्त दहेज की मांग की गई थी नहीं मिलने पर मारपीट कर हत्या कर दी गई। इस सम्बंध में स्थानीय थाने पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था। जिससे सम्बंधित अभियुक्त हरिकेश निवासी परसीपुर को शुक्रवार को कौशाम्बी न्यायालय द्वारा सजा सुनाई गई है।