जय श्री राम!🙏🌺 जय माता दी!🙏🌺
कल शारदीय नवरात्रि की पावन #सप्तमी तिथि पर हमारी "कनाडी #नवदुर्गा #उत्सव समिति" के तत्वावधान में आयोजित दिव्य #श्रीराम #कथा में क्षेत्र भर से पधारे श्रद्धालुओं और अतिथियों का तांता लगा रहा।
सभी धर्मप्रेमियों ने एक साथ बैठकर पतित-पावनी श्रीराम कथा का रसपान किया, प्रभु श्रीराम के आदर्शों को सुना और अपने जीवन को धन्य बनाया। कथा के दिव्य प्रसंगों ने पूरे पंडाल को भक्तिमय और आलौकिक ऊर्जा से सराबोर कर दिया।
उत्सव समिति की ओर से कथा श्रवण करने पधारे सभी अतिथियों, प्रबुद्ध जनों और क्षेत्रवासियों का हृदय से #आभार एवं #साधुवाद। माता रानी और प्रभु श्रीराम की कृपा आप सभी पर सदा बनी रहे।🙏🌺
#कनाडी_नवदुर्गा_उत्सव_समिति #श्रीरामकथा #नवरात्रि #सप्तमी #भक्ति #जयश्रीराम #जयमातादी