बड़वानी: शहर की निजी स्कूल के 300 विद्यार्थियों ने स्थानीय बस स्टैंड पर स्वच्छता जन जागरण अभियान चला किया श्रमदान
नगर के नर्मदा कॉन्वेंट हायर सेकेण्डरी स्कूल बड़वानी के 300 विद्यार्थियों ने नये बस स्टेण्ड बड़वानी में चारों तरफ साफ-स्वच्छता कर स्वच्छता के प्रति जागरूकता संदेश दिया। विद्यार्थियों ने गीला कचरा ग्रीन डस्टबीन में व सूखा कचरा ब्लू डस्टबीन में एकत्र किया।स्कूल संचालक और नगर पालिका के ब्रांड एम्बेसेडर श्रीराम यादव, सीएमओ कुशलसिंह डोडवे, नगर पालिका की टीम उपस्थित।