जमुई: मारपीट से परेशान महिला ने एसपी से लगाई गुहार, शिकायत पेटी में दिया आवेदन
Jamui, Jamui | Apr 23, 2026 पाड़ो गांव की रहने वाली सुलेखा कुमारी गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे एसपी कार्यालय पहुंचीं, लेकिन सरकारी अवकाश के कारण वह सीधे आवेदन नहीं दे सकीं। इसके बाद उन्होंने अपनी शिकायत कार्यालय में रखी शिकायत पेटी में डाल दी। आवेदन में उन्होंने आरोप लगाया कि पड़ोसी सिंहेश्वर अक्सर मारपीट और गाली-गलौज करता है।