दीपावली और छठ महापर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसपी ने बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन व छठ घाटों का किया निरीक्षण
सहरसा में दीपावली एवं छठ महापर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी कड़ी में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन सहित विभिन्न छठ घाटों का संयुक्त निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और साफ-सफाई का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को भीड़ नियंत्रण, सुगम यातायात और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। प्रशासन का उद्देश्य है कि पर्व के दौरान आम लोगों एवं छठ व्रतियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
दोनों महापर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष नजर।
#Saharsa #SaharsaPolice #Diwali2026 #ChhathMahaparv #BiharPolice #FestivalSecurity #TrafficManagement #HainTaiyaarHum #KosiSamachar