आगामी 07 नवंबर को माननीय मुख्यमंत्री, बिहार श्री सम्राट चौधरी के मुंगेर जिलान्तर्गत बरियारपुर प्रखंड के कल्याणपुर में संभावित भ्रमण कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में आज जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर ने कल्याणपुर पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया तथा वहां चल रही तैयारियों का जायजा लिया। मौके पर पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद, उप विकास आयुक्त अजीत कुमार सिंह सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल पर उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं, साफ-सफाई, पहुंच पथ, सुरक्षा व्यवस्था एवं विधि-व्यवस्था से संबंधित तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि संभावित कार्यक्रम को देखते हुए सभी आवश्यक तैयारियां ससमय पूरी कर ली जाएं। कार्यक्रम के दौरान आमजन की सुविधा, आवागमन एवं सुरक्षा व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने बताया कि कल्याणपुर दुर्गा मंदिर समिति द्वारा भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें माननीय मुख्यमंत्री, बिहार का आगमन संभावित है। इसी को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम की तैयारियों एवं सुरक्षा व्यवस्था का आज जायजा लिया गया। जिला प्रशासन द्वारा संभावित कार्यक्रम को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं।
#BiharGovernment
#CMSamrat
#samratchoudhary
#samratforbihar
1 views | Munger, Bihar | Nov 5, 2026