सिमडेगा: भगवान बिरसा मुंडा जयंती की पूर्व संध्या पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सिमडेगा स्थित प्रतिमा पर स्वच्छता अभियान चलाया
भगवान बिरसा मुंडा की जयंती की पूर्व संध्या शनिवार की शाम 5:00 बजे भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा नगर भवन स्थित प्रतिमा पर स्वच्छता अभियान चलाया ।इस दौरान जिला अध्यक्ष राकेश रविकांत की अगवाई में प्रतिमा स्थल पर पानी से साफ सफाई करते हुए दीप जलाए और कहा कि कल श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित की जाएगी।