सासनी: सरकारी राशन चावल की कालाबाजारी करते हुए ट्रैक्टर ट्राली से 200 बोरों को प्रशासन ने पराग डेरी के पास सूचना पर किया जब्त
Sasni, Hathras | Oct 14, 2026 जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के आगरा अलीगढ़ नेशनल हाईवे के पराग डेरी के पास सरकारी राशन चावल की कालाबाजारी पर प्रशासन ने बड़ी कार्यवाही करते हुए ट्रैक्टर ट्राली में भरे सरकारी चावल के 200 बोरों को जब्त किया है। ट्रक से ट्रैक्टर ट्राली में लोड कर सरकारी राशन के चावल की कालाबाजारी की सूचना पर उपजिलाधिकारी व जिला पूर्ति अधिकारी मौके पर पहुंच गए।