बक्सर: जिले में बीपीएससी परीक्षा के लिए 21 केंद्र बने, 10236 परीक्षार्थी होंगे शामिल, डीएम ने की ब्रीफिंग
Buxar, Buxar | Sep 12, 2025 जिले में 13 सितंबर को बिहार लोक सेवा आयोग पटना द्वारा आयोजित एकीकृत 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा होगा। परीक्षा में 10236 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसको लेकर 21 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। डीएम डॉ विद्यानंद सिंह एवं प्रभारी एसपी नीरज कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से परीक्षा सफल आयोजन एवं विधि व्यवस्था संधारण हेतु बैठक किया।