बक्सर: आकाश आनंद ने कहा: बिहार का चुनाव केवल सत्ता का नहीं, दलितों के अधिकारों की रक्षा का भी है
Buxar, Buxar | Sep 11, 2025 बहुजन समाज पार्टी के चीफ नेशनल कोऑर्डिनेटर एवं बहन मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने गुरुवार को बहुजन हिताय जागरूकता यात्रा के तहत बक्सर के चौसा, राजपुर और बक्सर किला मैदान में हुंकार भरा. बक्सर किला मैदान में यात्रा संध्या 6:15 बजे पहुंची. जहां अपने संबोधन में आकाश आनंद ने कहा कि बहुजन समाज के विकास के बिना बिहार का विकास संभव नहीं है.