बक्सर: जिले में गंगा का जलस्तर कम होने लगा, अभी भी खतरे के निशान से ऊपर, बाढ़ क्षेत्र के लोगों की समस्या बरकरार
Buxar, Buxar | Sep 12, 2025 बक्सर जिले में गंगा का जलस्तर कम होने लगा है. इससे लोगों ने राहत की सांस तो ली है, लेकिन बाढ़ प्रभावित क्षेत्र की लोगों की समस्या अभी भी बनी हुई है. इससे लोगों की समस्या कायम है. लेकिन अभी भी गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर है. केंद्रीय जल पर्षद विभाग के अनुसार जिले में अभी गंगा का जलस्तर 60.33 मीटर के स्तर पर पहुंच गया है.