मोदनगंज: कृषि मेले में भाग लेने के लिए 70 किसानों का दल गांधी मैदान रवाना
घोसी प्रखंड से 70 किसानों का दल बस से जहानाबाद गांधी मैदान में आयोजित कृषि मेला में भाग लेने को लेकर शुक्रवार के दोपहर 12:00 बजे रवाना हो गया है। इस संदर्भ में कृषि विभाग के पदाधिकारी का बताना है कि किसानों को कृषि से संबंधित विशेष जानकारी मेले में दी जाएगी। साथ ही प्रदर्शनी में आए कृषि उत्पादों का भी अवलोकन कराया जाएगा।