इटाढ़ी: पुरुषोत्तमपुर-फतेहपुर मार्ग पर कार से 189 विदेशी शराब बरामद, तस्कर फरार
Itarhi, Buxar | Jun 2, 2026 शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को सोमवार को बड़ी सफलता मिली। गुप्त सूचना के आधार पर पुरुषोत्तमपुर-फतेहपुर सड़क मार्ग पर एक संदिग्ध वाहन की तलाशी ली गई। जांच के दौरान कार से 189 पीस 200 एमएल विदेशी शराब बरामद की गई। हालांकि पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही शराब तस्कर मौके से फरार होने में सफल रहा।