हरदोई: भाजपा कार्यालय पर एमएलसी एवं प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंश ने पत्रकार वार्ता में जीएसटी रिफॉर्म के फायदे बताए
Hardoi, Hardoi | Sep 28, 2025 भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर एमएलसी एवं प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंश ने पत्रकार वार्ता में जीएसटी रिफॉर्म के फायदे बताएं उन्होंने कहा कि जिन चीजों में टैक्स कम हुआ है उससे लोगों को काफी राहत मिली है। उन्होंने कहा कि 3 सितंबर को पीएम के नेतृत्व में 56वीं जीएसटी काउंसिल बैठक में भारत के अप्रत्यक्ष कर प्रणाली में जीएसटी सुधारों का सबसे बड़ा निर्णय लिया गया।