हरदोई: जिला महिला अस्पताल में ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का लगाया आरोप
Hardoi, Hardoi | Sep 28, 2025 हरदोई के जिला महिला अस्पताल में चिकित्सकों की लापरवाही सामने आई है ऑपरेशन से बेटी को जन्म देने के बाद दूसरे दिन रविवार की सुबह महिला ने दम तोड़ दिया परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।सावयजपुर के ग्राम बड़ौरा के सोनू भदोरिया ने बताया कि उनकी पत्नी रीता सिंह गर्भवती थी शनिवार को प्रसव पीड़ा होने पर पत्नी को जिला महिला भर्ती कराया था।