हरदोई: कोतवाली शहर क्षेत्र के मोहल्ला आजाद नगर में कमरे के अंदर साड़ी के फंदे से लटककर राजमिस्त्री ने दी जान
Hardoi, Hardoi | Sep 28, 2025 हरदोई के कोतवाली शहर क्षेत्र के मोहल्ला आजाद नगर निवासी ऋषिकांत राजमिस्त्री का काम करता था।मृतक के भाई सागर ने बताया कि करीब 4 वर्ष पहले उनके भाई की पत्नी उनको छोड़कर अपने मायके चली गई थी। तब से ऋषिकांत की नशे का आदि हो गया था।शनिवार की रात में ऋषिकांत ने घर के अंदर कमरे में साड़ी के फंदे से लटककर जान दे दी।