बज्जू: खेत में पानी की बारी को लेकर विवाद, फावड़े से हमला, युवक घायल, रणजीतपुरा थाने में मामला दर्ज
Bajju, Bikaner | Sep 11, 2026 रणजीतपुरा थाना क्षेत्र के चारणवाला गांव में खेत में पानी लगाने की बारी को लेकर दो भाइयों के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान एक युवक पर फावड़े से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में युवक के सिर में चोट लगी, जिसके बाद उसने रणजीतपुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई।