फुल्लीडूमर: फुल्लीडुमर एवं खेसर थाने पर भूमि विवाद निपटारे के लिए आयोजित जनता दरबार में निष्पादन के साथ कई मामले की हुई सुनवाई
फुल्लीडुमर एवं खेसर थाने पर जनता दरबार का आयोजन अलग-अलग समय में CO मनोज कुमार की अध्यक्षता में किया गया।। खेसर थाने पर SI संजय कुमार की उपस्थिति में दसुआ गांव के नेपाली यादव एवं हड़ियासी गांव के भुनेश्वर यादव के बीच चल रहे जमीन विवाद, पैसे के लेन-देन, केस उठा देना पर दोनों के बीच सहमति बनी। जिस पर मामले का निष्पादन कर दिया गया।