रायबरेली: कोरचन्दा मऊ के पास सई नदी में दो दिन से लापता युवक का शव मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Raebareli, Raebareli | Sep 7, 2026
7 सितंबर सोमवार की दोपहर 2:00 बजे सई नदी में एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। युवक की पहचान थाना क्षेत्र से ही 2 दिन पूर्व गायब हुए युवक के रूप में की गई। परिजनों ने दो दिनपूर्व थाने मे सूचना दी थी। परिजनों ने शव को देखकर हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।