लखीसराय: शादी में गैस सिलेंडर की समस्या के लिए अनुमंडल कार्यालय पहुंच रहे लोग
लखीसराय। शादी सीजन को लेकर एलपीजी गैस आपूर्ति के नए नियम लागू होने के बाद अनुमंडल कार्यालय परिसर में लोगों की भीड़ देखी जा रही है। बुधवार दोपहर 12:30 बजे स्थानीय लोग गैस सिलेंडर के लिए आवेदन करने पहुंचे।सरकार के नए निर्देश के अनुसार अब वैवाहिक कार्यक्रमों के लिए गैस सिलेंडर लेने हेतु शादी का कार्ड दिखाना अनिवार्य कर दिया गया है।