तेज रफ्तार वैन और बाइक की भिड़ंत, बाइक सवार पिता-पुत्र गंभीर घायल
सांगोद के कुंदनपुर इलाके के पालकियां गांव के पास हुआ हादसा
कुंदनपुर, पालकिया मार्ग पर मंगलवार दोपहर को वैन और बाइक में आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र गंभीर घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सड़क पर कई फीट दूर जा गिरे। टक्कर के बाद वैन भी सड़क से नीचे ड्रेन में पलट गई।
Sangod, Kota | Aug 18, 2026