खूंटपानी: खूंटपानी में वृद्धावस्था, विधवा और दिव्यांग पेंशन के लाभुकों को 7 माह से नहीं मिली राशि, प्रखंड प्रमुख ने बुलाई बैठक
खूंटपानी प्रखंड में वृद्धावस्था, विधवा और दिव्यांग पेंशन के कई लाभुकों को पिछले सात माह से राशि नहीं मिली है. खाते में पेंशन नहीं आने से लाभुक प्रखंड कार्यालय और बैंक के चक्कर लगाने को मजबूर हैं. लंबे समय से भुगतान लंबित रहने के कारण लाभुकों में नाराजगी है.पेंशन भुगतान की समस्या को लेकर पुरुनिया गांव में लाभुकों की बैठक हुई. इसमें लोगों ने अपनी परेशानी रखते