सादाबाद: बिसाना के पास चलती डीसीएम कैंटर गाड़ी का पिछला पहिया निकला, दुर्घटना टली; मौके पर लगा आंशिक जाम
एक डीसीएम कैंटर गाड़ी आगरा की तरफ से माल लेकर हाथरस की तरफ आ रही थी। सादाबाद हाथरस रोड पर अचानक चलती डीसीएम का बीच रोड पर पिछला पहिया निकल गया। गनीमत थी आगे पीछे कोई वाहन नहीं था और दुर्घटना टल गई। वहीं डीसीएम के बीच रोड में खड़े होने से मौके पर आंशिक रूप से जाम लग गया। वाहन चालकों ने आपसी सूझबूझ से ट्रैफिक को सुचारु किया है।