सादाबाद: सादाबाद के एसडीएम और तहसीलदार का हुआ प्रमोशन, समाज सेवियों ने पटका पहनाकर प्रतीक चिन्ह देकर किया स्वागत
सादाबाद एसडीएम संजय कुमार व तहसीलदार सादाबाद अंजली सिंह का शासन के द्वारा प्रमोशन कर दिया गया है। जब इस बात की जानकारी समाजसेवी रामगोपाल दीक्षित और अन्य लोगों को हुई तो वह तहसील पहुंचे और दोनों ही अधिकारियों का पटका पहनाकर प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत सम्मान कर शुभकामनाएं दी है।