सादाबाद: गुतहरा में संदिग्ध परिस्थितियों में ठेके के पास मृत मिला युवक, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा
गुतहरा निवासी व्यापारी मनोज कुमार उर्फ गुड्डा का रविवार को शराब ठेके के पास शव पड़ा मिला है। शव पड़े होने की जानकारी पर मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। वही शव की सूचना पर मौके पर इलाका पुलिस पहुंच गई जिसके द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों के द्वारा अज्ञात पर मनोज की हत्या का आरोप।