सादाबाद: इसौदा में अज्ञात कारणों के चलते एक घर में लगी आग, घरेलू सामान जलकर हुआ राख
इसौदा में शिवम कुमार के घर में अज्ञात कारणों के चलते नीचे के कमरे में आग लग गई। जैसे ही घर से धुआं निकलते देखा तो ग्रामीणों में हड़कम्प मच गया, जिस कमरे में आग लगी उसी कमरे में 20 दिन की मासूम भी सो रही थी, ग्रामीणों के द्वारा तत्काल सबसे पहले मासूम को कमरे से निकाला और कड़ी मसक्कत कर आग पर काबू पाया है। आग लगने से हजारों रुपए का घरेलू सामान जलकर खाक हो गया।