सादाबाद: बिसावर के व्यापारी ने पुलिस को दी चाँदी व नगदी लूट की झूठी सूचना, पूछताछ में व्यापारी ने बताई सच्चाई
बिसावर के व्यापारी कन्हैया के द्वारा पुलिस को टीकेत बंबा के पास बदमाशों द्वारा उससे डेढ़ लाख रुपये और चांदी लूट की सूचना दी, जिससे हड़कम्प मच गया और मौके पर इलाका पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की तब व्यापारी ने बताया की उसने नगदी और चांदी अपनी बहन के घर छुपा दिए और उसने पुलिस को लूट की झूठी सूचना दी थी। पुलिस के द्वारा विधिक कार्रवाई की गई है।