सादाबाद: सहपऊ के शहर काजी मौलाना ने 14 मार्च होली को देखते हुए मुस्लिम समाज से की जुमे की नमाज़ 2 बजे के बाद पढ़ने की अपील
14 मार्च को हिंदुओं का होली का त्यौहार है वही मुस्लिम समाज का रमजान माह का जुमा है। जिसको लेकर सहपऊ के शहर काजी मौलाना आशिक अली के द्वारा सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर मुस्लिम समाज से अपील की है की होली और जुमें को देखते हुए मुस्लिम समाज के लोग जुमें की नमाज 2:00 बजे बाद पढ़ने मस्जिद में आए जिससे आपसी भाईचारा और सौहार्द बना रहे।