कुंडा: मानिकपुर पुलिस ने डंडॉली से वाहन चोर को किया गिरफ्तार
थाना मानिकपुर पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में एक शातिर चोर रवि कुमार (19 वर्ष) को रविवार दोपहर 2 बजे गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 5 जून को जीवन ज्योति हॉस्पिटल के बाहर से एक टीवीएस मोटरसाइकिल चुराई थी, जिसे पुलिस ने रहमत अली का पुरवा रेलवे फाटक के पास बरामद कर लिया। अभियुक्त ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है और पुलिस अग्रिम विधिक कार्यवाही कर रही है।