ज्ञानपुर: जनपद के विकास को लेकर जनप्रतिनिधियों की बैठक, डीएम और एसपी ने दिए कार्रवाई के निर्देश
ज्ञानपुर के कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद भदोही के सभी जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर विकास कार्य को लेकर चर्चा किया गया, इस दौरान सड़क, बिजली, पेयजल, सिंचाई, पेंशन, कानून व्यवस्था समेत विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं व सुझाव प्रस्तुत किए गए, डीएम एसपी ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुनते हुए शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया, बैठक भारी संख्या में लोग रहे।