ज्ञानपुर: ज्ञानपुर के जगपुर में बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर आयोजित हुई संगोष्ठी
विधानसभा ज्ञानपुर के जगापुर स्थित अंबेडकर पार्क में बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर भव्य संगोष्ठी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा ने की, जबकि मुख्य अतिथि पूर्व मेयर कौशलेंद्र सिंह पटेल व सांसद अशोक रावत रहे। वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के संघर्षमय जीवन और संविधान निर्माण में उनके योगदान को याद किया।