बड़ेम ओपी थाना की पुलिस ने ससना गांव से शराब मामले में फरार आरोपित को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपित उसी गांव निवासी उमेश पासवान है. थानाध्यक्ष सिमरन राज ने बताया कि उक्त व्यक्ति पर शराब मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. वह फरार चल रहा था, जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.