नबीनगर थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के चिरैली गांव से शराब के नशे में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार व्यक्ति रिंकू सिंह है. थानाध्यक्ष ने बताया कि जांच के दौरान शराब पीने की पुष्टि हुई, उसके उपरांत आवश्यक कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.