नबीनगर: पांडा मुहल्ला से पुलिस ने शराब के नशे में चार लोगों को किया गिरफ्तार
नबीनगर थाना के पुलिस में पांडा मुहल्ला से शराब के नशे में चार लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें पांडा मुहल्ला निवासी महेश पांडा, अनिरुद्ध पांडा, संजना पांडा व जैतीया सिमरी गांव निवासी पप्पू कुमार यादव शामिल है. थाना अध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने बताया कि उक्त लोग शराब के नशे में थे, जांच के बाद चारों लोगों की शराब पीने की पुष्टि हुई.