नबीनगर: तेतरिया गांव के पास से पुलिस ने 11.5 लीटर महुआ शराब के साथ तीन तस्कर को किया गिरफ्तार
नबीनगर थाना की पुलिस ने तेतरिया गांव के पास गुप्त सूचना पर शराब के विरुद्ध कार्रवाई की है, जहां से 11.5 लीटर महुआ शराब के साथ तीन तस्कर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्कर नबीनगर थाना क्षेत्र के महुअरी गॉव निवासी पिंटू चौहान, रंगबहादुर चौहान और बलराम चौहान है. थानाध्यक्ष ने बताया कि इस संदर्भ में कांड दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.