सारठ: सारठ डाकघर में चौकीदार बहाली का फॉर्म भरने आए अभ्यर्थी लिंक न होने से परेशान, डाकपाल ने बताया पूरे राज्य में है समस्या
Sarath, Deoghar | Apr 20, 2026 चौकीदार बहाली फॉर्म भरने के लिए सारठ डाकघर में सोमवार सुबह 10 बजे से अभ्यर्थियों की भीड़ लगी है और लिंक के चलते परेशान दिखे। दोपहर 2 बजे भीषण गर्मी में डाकघर के छोटे बरामदे में सौ के करीब अभ्यर्थी लिंक आने के इंतजार में थे। कई अभ्यर्थी बोले- यदि सरकार ऑफलाइन की जगह ऑनलाइन फॉर्म जमा लेते तो ये परेशानी नहीं होती। डाकपाल बोले- लिंक की परेशानी पूरे राज्य में है।