कुरसेला यार्ड के प्लेटफार्म नंबर 1 पर ट्रेन से कटकर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान पूर्णिया जिले के भवानीपुर थाना क्षेत्र के शिशवा गांव निवासी स्व. मुक्ति यादव के पुत्र दिनेश यादव के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही नवगछिया जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेजा।