इटाढ़ी: बक्सर में 19 मई को रोजगार शिविर, 750 पदों पर भर्ती, ₹12 हजार से ₹30 हजार तक वेतन
Itarhi, Buxar | May 17, 2026 जिला नियोजनालय बक्सर द्वारा 19 मई को संयुक्त श्रम भवन आईटीआई फील्ड स्थित कार्यालय परिसर में रोजगार शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में विभिन्न कंपनियों द्वारा करीब 750 पदों पर ऑन-द-स्पॉट चयन किया जाएगा। प्रभारी जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि रोजगार शिविर सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। स्नातक, इंटरमीडिएट एवं होटल प्रबंधन योग्यता रखने वाले भाग लेंगे।