चौरीचौरा: सीएम के आगमन को लेकर भाजपा ने कसी कमर, जिलाध्यक्ष ने बनाई रणनीति
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक नवंबर को प्रस्तावित चौरीचौरा आगमन को लेकर भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने और आयोजन को भव्य स्वरूप देने के लिए रविवार को भाजपा जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी की अध्यक्षता में तैयारी बैठक आयोजित की गई। इसमें कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने के साथ ही संगठन की भूमिका और कार्यकर्ताओं को बताया।