लखीमपुर खीरी जिले के फूलबेहड़ कोतवाली क्षेत्र के मौजमाबाद गांव की रहने वाली विवाहिता रिया मिश्रा पत्नी मयंक शुक्ला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुराल पक्ष के लोग आनन-फानन में रिया को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।