निम्बाहेड़ा: कोतवाली पुलिस ने 4 साल से फरार चल रहे पिकअप चोरी के आरोपी को न्यायालय में किया पेश
कोतवाली थाना पुलिस द्वारा चार साल से फरार पिकअप चोरी के आरोपी पुष्कर धाकड़ को शनिवार को न्यायालय में सांय करीब 6 बजे पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपी को मध्यप्रदेश के दलौदा, मंदसौर से गिरफ्तार किया था। पुष्कर धाकड़ 2021 में निम्बाहेड़ा से पिकअप चोरी के मामले में वांछित था। पुलिस की साइबर सेल और विशेष टीम ने पकड़ा।