निम्बाहेड़ा: केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो ने 1008 वर्ग मीटर अवैध अफीम खेती को किया नष्ट, 1.960 किग्रा अफीम जब्त, एक व्यक्ति गिरफ्तार
केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) ने गुप्त सूचना के आधार पर निम्बाहेड़ा के भुवानियाखेड़ी गांव में छापेमारी कर 1008 वर्ग मीटर में फैली अवैध अफीम पोस्त की खेती नष्ट की और 1.960 किलोग्राम अवैध अफीम जब्त की। कार्रवाई में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। यह अभियान उप नारकोटिक्स आयुक्त नरेश बुंदेल के मार्गदर्शन में चित्तौड़गढ़ और कोटा सेल की टीम ने अंजाम दिया।