निम्बाहेड़ा: कोतवाली पुलिस ने 4 साल से फरार चल रहे पिकअप चोरी के आरोपी को एमपी से किया गिरफ्तार
कोतवाली थाना पुलिस ने चार साल पहले हुई पिकअप चोरी के मामले में वांछित आरोपी पुष्कर धाकड़ को मध्यप्रदेश के दलौदा, मंदसौर से गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के निर्देश पर एएसपी सरिता सिंह, डीएसपी बद्रीलाल राव और थानाधिकारी रामसुमेर मीणा के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई। जिसकी जानकारी शुक्रवार को दोपहर करीब 2 बजे प्रेस नोट जारी कर दी।