निम्बाहेड़ा: जलिया बाईपास मादक पदार्थ मामले में आज आरोपी को न्यायालय में किया गया पेश
निम्बाहेड़ा कोतवाली पुलिस द्वारा जलिया बाईपास पर नाकाबंदी के दौरान पकड़े गए मादक पदार्थ तस्करी के आरोपियों भजनाराम और सुनील को शनिवार को सांय करीब 5 बजे न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस ने न्यायालय से आरोपियों की रिमांड की मांग की, लेकिन सुनवाई के बाद अदालत ने दोनों को न्यायिक अभिरक्षा मे भेज दिया। आरोपियो से 612 ग्राम अफीम और 23.75 किलो डोडाचूरा बरामद किया।