निम्बाहेड़ा: डोरिया चौराहे पर सड़क हादसे में 2 की मौत, 2 गंभीर घायल
डोरिया चौराहे पर शुक्रवार को सांय करीब सवा 5 बजे तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। सदर थाना पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान मोहन गुर्जर और अशोक के रूप में हुई है। घायलों पंकज चौहान और लोकेश चौहान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार की रफ्तार काफी तेज थी।