निम्बाहेड़ा: जलिया बाईपास नाकाबंदी के दौरान 612 ग्राम अफीम और 23 किलो 750 ग्राम डोडाचूरा बरामद, दो गिरफ्तार
निम्बाहेड़ा कोतवाली पुलिस ने जलिया बाईपास पर नाकाबंदी के दौरान दो व्यक्तियों को 612 ग्राम अवैध अफीम व 23.75 किलो डोडाचूरा के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के निर्देश पर एएसपी सरिता सिंह व डीएसपी बद्रीलाल राव के मार्गदर्शन में थानाधिकारी रामसुमेर के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की। यह जानकारी शुक्रवार को दोपहर पौने 2 बजे प्रेस नोट जारी कर दी गई।