मंझनपुर: भरवारी के पास बाइक सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार बाइक, दंपति हुए घायल
कौशाम्बी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा दंपति किसी काम से कशिया गए हुए थे वहां से वापस लौट रहे थे। भरवारी के पास हादसा हुआ है। घायलों को जिला अस्पताल मंझनपुर में भर्ती कराया गया है जहां पर चिकित्सकों ने भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है।