मंझनपुर: मंझनपुर स्थित पुलिस कार्यालय में एसपी द्वारा पुष्प माला पहनाकर दो पुलिसकर्मियों को दी गई ससम्मान विदाई
कौशाम्बी जिले में आज दो पुलिसकर्मी सेवानिवृत्त हुए हैं। दोनों को मंझनपुर स्थित पुलिस कार्यालय में एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा पुष्प माला पहनाकर एवं अंग वस्त्र भेंट कर, प्रशस्ति पत्र देकर ससम्मान विदाई दी गई है। एवं दोनों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई है। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार वर्मा भी मौजूद रहे।